फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-भूस्खलन से 29 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में वीरवार रात झमाझम बारिश हुई। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश और भूस्खलन से भेखली-ब्यासर, कुल्लू-बिजली महादेव सहित करीब 29 सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। सड़कें बाधित होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ब्यास सहित अन्य नदी-नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन

भेखली-ब्यासर सड़क पिछले चार दिनों से बंद है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक सड़क बहाल नहीं हो पाई है। इसके साथ ही बुधवार रात को कुल्लू-बिजली सड़क भूस्खलन के कारण बड़े वाहनों के लिए बंद हो गई है। हालांकि सुबह इसे छोटे वाहनों के लिए बहाल किया गया। लेकिन बसें न चलने से लोग परेशान रहे। उपमंडल बंजार में भी कई स्थानों पर सड़कों पर भूस्खलन हुआ। प्रशासन ने उपमंडल के नदी-नालों के साथ बसे लोगों को हिदायत दी है कि सतर्क रहे। सैंज के दुर्गम क्षेत्रों में अभी भी बारिश के कई रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। लोगों को जान जोखिम में डालकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है। उधर, एसडीएम हेमचंद वर्मा ने कहा कि बारिश के चलते इन दिनों नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें