फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक भर्ती में चौथे दिन 270 अभ्यर्थी हुए पास

विज्ञापन
कुल्लू के आईटीवीपी कैंप बबेली में वन रक्षक भर्ती में दमखम दिखाते अभ्यर्थी । - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जा रहा है। चौथे दिन की भर्ती प्रक्रिया के तहत वन विभाग की ओर से 700 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। शुक्रवार को आईटीबीपी मैदान बबेली में 500 अभ्यर्थी भर्ती में पहुंचे। जिसमें 270 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षण में पास हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक चली।
विज्ञापन

शाम तक 500 अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। वन मंडलाधिकारी एंजल चौहान ने कहा कि कुल्लू में वनरक्षक भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षण जारी है। जिला में वन रक्षक के 30 पदों के लिए 10864 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है। जिसके चलते रोजाना 700 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार केे 270 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षण में पास हुए हैं। 230 अभ्यर्थी परीक्षण में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें