फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35383 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो बूंद

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में पल्स पोलियो अभियान के पहले चरण में 28 जनवरी को कुल्लू जिला में शून्य से पांच वर्ष तक के करीब 35383 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कुल्लू में 400 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बजौरा चैक पोस्ट सहित सभी बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों के अलावा मजदूरों की बस्तियों व झुग्गी-झोंपड़ी तथा बिजली परियोजना वाले क्षेत्रों में भी विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा तथा जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रम कटोच ने बताया कि अभियान में जिला भर में 1606 कर्मचारियों की तैनाती की गई। इसके अलावा 89 सुपरवाइजर भी अपनी सेवाएं देंगे। पल्स पोलियो अभियान को लेकर उपायुक्त कुल्लू युनूस की अध्यक्षता में टॉस्क फोर्स की बैठक कर दी है। अभियान में 13 वाहनों को शामिल गया है जिसके द्वारा अतिसंवेदनशील व दुर्गम इलाकों में पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसमें नग्गर खंड में दो, जरी में चार, बंजार में तीन, आनी में दो और निरमंड में दो वाहन शामिल किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील शर्मा ने जिलावासियों से पल्स पोलियो अभियान को कामयाब बनाने की अपील करते हुए शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें