फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल में खड़े किए फंसे सैलानियों के 20 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारी बर्फबारी के बाद केलांग से सिस्सू तक विभिन्न क्षेत्रों में फंसे सैलानियों के 20 वाहनों को प्रशासन की ओर से अटल टनल के भीतर खड़ा किया गया है। हालांकि सैलानियों को प्रशासन ने बीआरओ की मदद से रेस्क्यू कर मनाली सुरक्षित पहुंचाया है। सभी सैलानियों को फोर-बाई-फोर वाहन में पहुंचाया। यह अभियान शुक्रवार शाम तक एसडीएम प्रिया नागटा की देखरेख में चला। इसमें डीएसपी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

रेस्क्यू अभियान में कुल्लू प्रशासन की मदद भी ली गई। शुक्रवार को शून्य तापमान के बीच अटल टनल के दक्षिणी छोर में अन्य अधिकारियों के साथ एसडीएम डटी रही। प्रिया नागटा ने पुलिस, कुल्लू प्रशासन, अटल टनल कंपनी की रेस्क्यू टीम, बीआरओ और स्थानीय जिप्सी ऑपरेटरों से तालमेल बिठा कर इस मुश्किल बचाव अभियान को अंजाम दिया। बर्फीले तूफान और कड़ाके की ठंड के बीच महिला अधिकारी के हौसले की हर तरफ तारीफ हो रही है। पूर्व जिप अध्यक्ष रमेश रोलवा, जिप सदस्य कुंगा बौद्ध, पूर्व जिप सदस्य तंजीन करपा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रिगजिन हायरप समेत तमाम पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम प्रिया नागटा और पूरी टीम के प्रयासों का सराहना की है। इस रेस्क्यू अभियान में 90 सैलानियों समेत करीब 120 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर मनाली पहुंचाया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी सफल रेस्क्यू अभियान के लिए प्रिया नागटा समेत पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें