फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

विज्ञापन
mining - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू ने जिला के सभी अधिकारियों को आम जनता को स्वच्छ, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वे सोमवार को बचत भवन में विभिन्न विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि उपमंडल अधिकारियों, वन विभाग, पुलिस, आबकारी एवं कराधान, राजस्व, खनन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों को आम जनता के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए, जिससे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच सके। राज्य सरकार ने अभी हाल ही में महिला सुरक्षा और वनों की सुरक्षा के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। संबंधित विभाग इन हेल्पलाइन नंबरों को महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित करें। उपायुक्त ने खनन विभाग के अधिकारियों को खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खनन विभाग के अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करें और अवैध खनन के मामले सामने आने पर त्वरित कार्रवाई करें। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में आम जनता की सुविधा के लिए शिकायत निवारण कक्ष स्थापित करने का सुझाव दिया और कहा कि वे आम लोगों की शिकायतों व समस्याओं का समाधान एक माह के भीतर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कुल्लू और मनाली के एसडीएम को विभिन्न पर्यटक स्थलों, होटलों व रेस्तरां में देर रात को आयोजित की जाने वाली पार्टियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी पार्टियों में रात दस बजे के बाद डीजे या लाउड स्पीकरों से ध्वनि प्रदूषण हो रहा हो तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
जिला में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को तेजी से पूरा किया जाना चाहिए। संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इन कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करें और इन्हें तय अवधि में पूरा करवाएं। बैठक में एडीएम अक्षय सूद, मनाली के एसडीएम रमन घरसंगी, बंजार के एमआर भारद्वाज, आनी की पूजा चौहान और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें