फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 लोगों ने पैदल आरपार किया जलोड़ी दर्रा

विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू। बसों की आवाजाही के लिए बंद चल रहा जलोड़ी दर्रा बाह्य सराज की जनता के लिए परेशानी बन गया है। सोमवार को 65 लोगों ने जलोड़ी दर्रा को पैदल आर-पार किया है। हालांकि परिवहन निगम की बसें सोझा तक जा रही हैं लेकिन यहां से आगे सवारियों को जलोड़ी दर्रा तक पांच किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। बर्फ के फाहों के बीच पड़ी कड़ाके की ठंड में शीतलहर का प्रकोप होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में धर्म पाल, गोविंद सिंह, राजेंद्र ठाकुर, तुले राम, राम सिंह, प्रीतम सिंह, खेम राम, कमल ठाकुर तथा दुनी चंद ने कहा कि मौसम की मार आम लोगों पर भारी पड़ने लगी है। सोमवार को भी कई लोगों को मीलों तक पैदल करना पड़ा है। हालांकि पैदल चलने के लिए सड़क ठीक है परंतु नेशनल हाईवे-305 पर बर्फ की परत होने से यहां वाहनों का चलाना जोखिम भरा है। रोज हो रही बर्फबारी से औट-आनी-सैंज एनएच-305 को बहाल करने पर मुश्किलें पेश आ रही हैं।
इस संबंध में एनएच-305 के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि जलोड़ी दर्रा को खोलने का प्रयास किया जा रा है। स्नो कट्टर से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। मौसम ने साथ दिया तो छह मार्च को दर्रा यातायात के लिए बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें