पहले तीन स्थान पाने वाले फोटोग्राफर होंगे पुरस्कृत
मार्च माह के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएगी फोटो प्रदर्शनी
कुल्लू जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन की मासिक बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन की मासिक बैठक में फोटोग्राफरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कुल्लू फोटोग्राफर एसोसिएशन के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि मार्च के महीने के अंत में एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन के लिए डीसी युनूस को आमंत्रित किया जाएगा। प्रदर्शनी में सीनियर फोटोग्राफर को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय फोटो भी चुने जाएंगे। जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।
प्रदर्शनी में फोटोग्राफर द्वारा ली गई कोई भी फोटो शादी या नेचर संबंधी फोटो को प्रदर्शित किया जा सकता है। इस दौरान फोटोग्राफी के रेट लिस्ट के बारे में भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जल्द ही रेट लिस्ट सभी फोटोग्राफर को मुहैया करवाई जाएगी। जल्द ही फोटोग्राफरों को पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे।
इस मौके पर बैठक में चेयरमैन एसएस कुमार, प्रधान संजीव शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान संदीप काचरू, उपप्रधान अशोक राठौर, सचिव राकेश गोयल और महासचिव राम चौहान, सलाहकार भाग चंद कमल, सह सचिव पंकज, कोषाध्यक्ष आकिल खान, मुख्य सलाहकार अतुल सूद, सलाहकार सुनील, अजय कुमार, निर्झर पंडित व चुनी लाल, मीडिया प्रभारी संजय कुमार व डावे राम, कानूनी सलाहकार सुरेश सूर, साजू ठाकुर और कार्यकारिणी सदस्य में गोपाल, राकेश, जीवन प्रकाश, पूरन, गोपी चंद, मन्नत, गगन, जगत, अशोक, रवि ठाकुर, छवील ठाकुर, सुधीर ठाकुर, गुलाब राणा, ओम ठाकुर, पंकज, नितिन पटियाल, अजय राणा, ज्ञान ठाकुर, कपिल ठाकुर, डावे राम ठाकुर, संगत सिंह, विवेक और सुधीर ठाकुर मौजूद रहे।