फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों की दोबारा से होगी निशानदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरोली सब्जी मंडी से नहीं हटा सके कब्जे
विज्ञापन

यापारियों के विरोध के चलते खाली हाथ लौटी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर बंदरोल सब्जी मंडी में मंगलवार को गई टीम अवैध कब्जे नहीं हटा पाई। व्यापारियों के विरोध के चलते अवैध कब्जे हटाए नहीं जा सके। हालांकि दिनभर यहां पर एपीएमसी की टीम डटी रही।
विज्ञापन

एपीएमसी दल बल के साथ मंगलवार कोबंदरोल सब्जी मंडी में अवैध कब्जों को हटाने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बंदरोल सब्जी मंडी में कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जा किया हुआ है। इसकी निशानदेही होनी थी। स्थानीय एसोसिएशन के विरोध पर यहां टकराव की स्थिति बनी रही। आखिरकार यह सहमति बनी कि एक बार फिर से अवैध कब्जों की निशानदेही की जाए। इसके बाद ही अब इन अवैध कब्जों पर विभाग कार्रवाई कर सकेगा। गौर रहे कि बंदरोल सब्जी मंडी जिले में आनी की खेगसू सब्जी मंडी के दूसरी सबसे बड़ी सब्जी मंडी है। यहां से लाखों पेटियां बाहरी राज्यों के लिए जाती हैं। यहां पर दर्जनों व्यापारी अपना कारोबार करते हैं। बाकायदा व्यापारियों की एक एसोसिएशन भी बनी हुई है। एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि बंदरोल सब्जी मंडी में एक बार फिर से निशानदेही की जाएगी। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें