फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ का लुत्फ उठा रहे सैलानी

विज्ञापन
मनाली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। मनाली के पर्यटन स्थलों पर हुई ताजा बर्फबारी के चलते सैलानियों ने मनाली में दस्तक देनी शुरू कर दी है। रोहतांग खुलने के बाद एकाएक सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों से सैलानी घूमने व बर्फ का दीदार करने मनाली पहुंच रहे हैं। पर्यटकों को आता देख मनाली के पर्यटन कारोबारी गदगद है।
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद से मनाली आए मौलिक और माला ने कहा कि वह मनाली आकर एकदम ताजा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने गुलाबा में जाकर ताजा बर्फबारी का आनंद लिया। मनाली की आबोहवा पर्यटकों के लिए बेहतरीन हैं। बर्फ से ढके पहाड़ यहां की सुंदरता को और भी बढ़ाते हैं। गुजरात से ग्रुप में आए रजनी, रूपेश, ववीता, राजकिरण, विनोद, सुभाष ने कहा कि उन्हें मालूम हुआ है कि रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई। उनके 20 सदस्यीय दल ने मनाली आने का निर्णय लिया। उन्होंने मनाली के स्नो प्वाइंट में बर्फ का आनंद लिया। मनाली होटलियर ऐसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि रोहतांग और मनाली के ऊंचे स्थानों पर ताजा हिमपात के कारण मनाली में पर्यटकों की आमद में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि 50 फीसदी पर्यटक मनाली आ रहे हैं। ये बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। अगर एक बार और बर्फबारी होती है तो मनाली में नववर्ष और क्रिसमस पर सैलानी उमड़ेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें