फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई मंजिला मकान जला, 25 लाख नुकसान

विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ऊझी घाटी में अरछंडी के तहत आने वाले धामा गांव में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे ढाई मंजिला काष्ठकुणी मकान जलकर राख हो गया। आग से करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि दमकल विभाग ने एक लाख की संपत्ति को आग में जलने से बचाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:20 पर अग्निशमन विभाग को धामा गांव के एक घर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एक दमकल वाहन मनाली और एक कुल्लू से घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। लेकिन जब तक अग्निशमन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब तक आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया था। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दो भेड़ सहित कुछ सामान बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही थे। अचानक भड़की आग से गांव में अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने की परिवार व गांव के लोगों ने कोशिश की। लेकिन काष्ठकुणी शैली में बना लकड़ी का मकान होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख के ढेर में तबदील हो गया। घर में सुखराम, खूबराम, चमनलाल पुत्र बाली राम अपने बच्चों के साथ रह रहे थे। आग की घटना के बाद अब तीन परिवारों के 16 लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। परिवार के पास अब रहने के लिए छत भी नहीं बची है। जिला अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि धामा गांव में लगी आग से छह कमरों का काष्ठकुणी शैली का मकान जला है। आग से 25 लाख का नुकसान हुआ, जबकि एक लाख की संपत्ति आग से बचाई गई है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें