फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन से कुल्लू-मंडी को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। ऊर्जा और बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं से कनेक्शन के लिए कोई अतिरिक्त खर्चा वसूल नहीं करेगा। मीटर तक बिजली पहुंचाने के लिए सर्विस वायर व अन्य सामग्री बोर्ड ही लगाएगा। इसके लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दूरदराज क्षेत्रों में विद्युत कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए आईटीआई डिप्लोमाधारी युवाओं को आउटसोर्स पर तैनात किया जाएगा।
अनिल शर्मा ने शनिवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहनी में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत दो करोड़ 33 लाख की लागत से बनने वाले 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास करने के बाद संबोधित किया। कहा कि इस सब स्टेशन के निर्माण से मंडी और कुल्लू जिले के सराज क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों की वोल्टेज समस्या दूर हो जाएगी। अनिल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए हिमाचल में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। आम घरों में छोटे-छोटे सौर संयंत्र लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है और इन संयंत्रों से अतिरिक्त बिजली को प्रदेश सरकार खरीदेगी। ऊर्जा मंत्री ने मोहनी गांव में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और क्षेत्र के एक अन्य ट्रांसफार्मर को बदलने की घोषणा भी की। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, सचिव बालक राम, ध्यान सिंह और पंचायत प्रधान जबना ठाकुर ने भी संबोधित किया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने गाड़ागुशैणी का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, एसडीएम एमआर भारद्वाज, बिजली बोर्ड के निदेशक विपिन पाल सिंह, मुख्य अभियंता प्रवेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पुलिया के लिए राशि के प्रावधान की घोषणा
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बंजार विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए सौ करोड़ से अधिक की राशि मंजूर की गई है। उन्होंने मोहनी में एक पुलिया के लिए राशि का प्रावधान करने की घोषणा की।
विज्ञापन


स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार क्षेत्र को नई टूरिज्म सर्किट में शामिल किया गया है। इससे क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदल जाएगी तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। बाहू-जलोड़ी-टकरासी मार्ग को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। जमीन उपलब्ध होने पर पेड़चा सड़क को मोहनी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें