फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारकोल प्लांट में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
प्लांट में लगी अाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। गड़सा घाटी में तारकोल के एक प्लांट में सोमवार रात को आग लग गई। घटना में तारकोल के करीब 250 ड्रम व एक हजार लीटर डीजल जलकर राख हो गया। घटना में करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे लगी आग से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग मौके के लिए दौड़ पड़े। आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। तारकोल प्लांट में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग कुल्लू मौके लिए रवाना हुआ। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले प्लांट आग की चपेट में आ गया। आसमान छूती आग की लपटों से हर कोई सहमा हुआ था। आग में तारकोल के 250 ड्रम जलकर राख हो गए, जबकि यहां रखे डीजल के पांच ड्रम भी जल गए हैं। इनमें करीब एक हजार लीटर डीजल रखा गया था। डीजल ने तारकोल प्लांट में लगी आग में घी का काम किया। इस भीषण आग में कुछ मशीनों के जलने की भी सूचना है। प्लांट में लगी आग से पूरी गड़सा घाटी में धुआं ही धुआं हो गया। अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत बाद तारकोल प्लांट में लगी आग पर काबूू पाया। अग्निशमन विभाग कुल्लू के अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान आंका गया, जबकि 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। सर्दी का मौसम आते ही जिले में आग की घटनाएं बढ़नी शुरू हो गई है। चार दिनों के भीतर यह जिला कुल्लू में आग की दूसरी बड़ी घटना है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें