राजेंद्र शर्मा दूसरी बार सौंपी भुंतर खंड की कमान
निहाल महासचिव और भीष्म चुने गए उप प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला कुल्लू के सभी खंडों में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इसी के चलते महासंघ ने भुंतर खंड के चुनाव करवाए है। इस अवसर पर महासचिव दिले राम ठाकुर ने बताया कि सत्र 2018-21 के लिए ये चुनाव अस्थायी समिति के अध्यक्ष देविंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार हुए।
जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर और महासचिव दिले राम ठाकुर की देखरेख में हुए चुनाव में बालक राम ठाकुर पीठासीन अधिकारी और कमलेश उपमन्यु सहायक पीठासीन अधिकारी चुने गए थे। सभी विभागों के कर्मचारियों ने सर्वसहमति से फिर से राजेंद्र शर्मा को दूसरी बार भुंतर खंड का अध्यक्ष चुना है। वहीं जगन्नाथ को वरिष्ठ उप प्रधान, निहाल सिंह गुलेरिया को महासचिव, भीष्म ठाकुर को उप प्रधान, मीरा ठाकुर को उप प्रधान महिला वर्ग, योग राज शर्मा को चतुर्थ श्रेणी का उप प्रधान, राकेश कुमार को सह सचिव, सरनपत ठाकुर को प्रेस सचिव, घनश्याम शर्मा को संगठन सचिव, चमन लाल ठाकुर को वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा धर्म चंद को मुख्य सलाहकार और दिशा देवी को सलाहकार मनोनीत किया गया।
वहीं दूलो राम, शेर सिंह, हुकम सिंह, जगदीश शर्मा, पिंकी देवी, नीरज शर्मा, चांद ठाकुर, मनोज, रूप लाल, कर्म सिंह, जया देवी और खेम प्रकाश ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। चुनाव प्रक्रिया में पूर्व अध्यक्ष सेस राम ठाकुर, हेम राज पठानिया और त्रिलोक शर्मा भी मौजूद रहे। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की अस्थायी समिति के अध्यक्ष देविंद्र ठाकुर ने सर्वसहमति से भुंतर खंड के चुनाव करवाने के लिए समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है तथा भुंतर खंड के नव निर्वाचित प्रधान राजेंद्र शर्मा को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए अधिकृत किया गया।