हालांकि, इससे पहले निमंत्रण पत्र के साथ एक दो लाइन में ही शर्तें अंकित की जाती थीं लेकिन इस बार विस्तार से नजराना शर्तों को 11 बिंदुओं में अंकित किया गया है। इस संबंध में देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, महासचिव टीसी महंत का कहना है कि दूर दराज के देवी देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं, जिसमें नजराना पात्रता के नियम भी इस बार विस्तार से दिए गए हैं।