फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: लोकसभा अध्यक्ष से बोले कुलदीप सिंह पठानिया, पीएम से करें उदार आर्थिक मदद की पैरवी

Sun, 13 Jul 2025 06:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर उन्हें हिमाचल में आई आपदा के बारे में बताया और पीएम मोदी से उदार आर्थिक सहायता देने की पैरवी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की। पठानिया ने जिला मंडी व अन्य जिलों में भूस्खलन तथा बादल के फटने से उत्पन्न हुई भयावह स्थिति के बारे में अवगत करवाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश को उदार आर्थिक सहायता देने की पैरवी करने का आग्रह किया। पठानिया ने कहा कि प्रदेश को बाढ़, भूस्खलन तथा बादल फटने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


पठानिया मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाली पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। नई दिल्ली पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष ने ओम बिरला से उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। पठानिया ने बिरला को गुलदस्ता, हिमाचली टोपी और शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया। करीब 25 मिनट की इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच देश, प्रदेश के आर्थिक, राजनीतिक और वैधानिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों दिग्गजों के बीच संसदीय प्रणाली को कैसे मजबूत किया जाए, इस विषय पर भी चर्चा हुई।

तपोवन विधान भवन को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया जाए इस्तेमाल
पठानिया ने धर्मशाला स्थित तपोवन विधान भवन के अधिक से अधिक इस्तेमाल के बारे भी लोकसभा अध्यक्ष के साथ चर्चा की। आग्रह किया कि लोकसभा सचिवालय की संसदीय शोध एवं अनुसंधान शाखा को निर्देश देकर तपोवन विधान भवन को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल किया जाए। इस अवसर पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद रहे। दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया नई दिल्ली से भोपाल में होने वाली पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें