फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: किसान आंदोलन का असर, ऊना आने वाली 8 ट्रेनें रद्द, हिमाचल एक्सप्रेस ही करेगी आवाजाही, HRTC अलर्ट

Mon, 30 Dec 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

Kisan Andolan: पंजाब में किसान आंदोलन के मद्देनजर जिला ऊना आने वाली कुल नौ ट्रेनों में आठ सोमवार को रद्द रहेंगी। 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14053/54

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को किसान संगठनों के अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब बंद का एलान किया है। ऐसे में सड़क व ट्रेनों के रास्ते बाधित किए जाने की पूर्ण संभावना है। किसी अनहोनी घटना से बचाव के लिए देश के अलग-अलग स्थानों से आने वाली रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। हालांकि, सुबह करीब 6:45 बजे दिल्ली से ऊना आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन का रूट पहले की तरह रखा गया है। यह ट्रेन सोमवार रात को दोबारा दिल्ली भी लौटेगी।

जिन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है, उनमें  04501/04502 हरिद्वार-ऊना हिमाचल- हरिद्वार पैसेंजर, 22448/22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 04593/04594 अंबाला छावनी- अंब अंदौरा- अंबाला छावनी पैसेंजर रद्द, दौलतपुर चौक-अंबाला छावनी जंक्शन-दौलतपुर चौक पैसेंजर, साबरमती-दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस और जनशताब्दी रद्द रहेंगीं। रद्द ट्रेनों में जनशताब्दी अंबाला तक आएगी। जबकि साबरमती एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र जंक्शन तक ही चलेगी। 

कालका-शिमला ट्रैक पर कोई असर नहीं
किसानों की ओर से कई मांगों को लेकर पंजाब बंद का असर कालका-शिमला विश्व धरोहर ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों पर नहीं पड़ेगा। नव वर्ष के चलते सभी ट्रेनें कालका से शिमला और शिमला से कालका चलेंगी। हालांकि, कालका रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और आरपीएफ की तैनाती भी की है। खास बात यह है कि अभी तक किसान आंदोलन को लेकर कोई भी ट्रेन और टिकट भी कैंसिल नहीं हुई है। 

तनावपूर्ण स्थिति होने पर पंजाब  नहीं जाएंगी एचआरटीसी की बसें
पंजाब में किसान संगठनों ने सोमवार को बंद का एलान किया है। इसके चलते रेल और सड़क यातायात प्रभावित होने का अंदेशा है। बंद की घोषणा के बाद एहतियातन एचआरटीसी ने प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों परवाणू, ऊना और पठानकोट के क्षेत्रीय प्रबंधकों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। तनावपूर्ण स्थिति की सूचना मिलते ही ऊना और चंडीगढ़ से आगे निगम की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। निगम मुख्यालय से भी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। हिमाचल से दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लिए रोजाना करीब 245 सामान्य और लग्जरी बसें चलती हैं। तनावपूर्ण स्थिति के दौरान बसों, यात्रियों और स्टॉफ की सुरक्षा के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने नियंत्रण कक्षों के नंबर भी जारी किए हैं जहां फोन कर यात्री बसों के संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिमला - 0177- 2657326, चंडीगढ़ - 0172-2668943, दिल्ली - 011-23868694, और हरिद्वार - 01334-222781। 
 
विज्ञापन

सोमवार को किसान आंदोलन के कारण हिमाचल एक्सप्रेस को छोड़कर सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी। कहा कि वंदे भारत में रविवार को तकनीकी खराबी आई थी। जिसे ठीक करने में समय लगा। उसके बाद इस ट्रेन को रवाना किया गया- राजवीर रंजन, सहायक अधीक्षक ऊना रेलवे स्टेशन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें