फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ऊना में कमरे में मृत मिले पिता-पुत्र, दम घुटने से मौत की आशंका; अंगीठी और हीटर जलाकर सोए थे

Sun, 29 Dec 2024 06:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

Una News: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पिता-पुत्र की मौत हो गई।  बताया जा रहा कि पिता-पुत्र रात के समय कमरे में अंगीठी और हीटर जलाकर सोए थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना ऊना के अंतर्गत गांव जलग्रां में पिता-पुत्र की शनिवार रात को दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि पिता-पुत्र रात के समय कमरे में अंगीठी और हीटर जलाकर सोए थे। घटना का पता उस समय लगा, जब दूसरे कमरे में सोया बड़ा बेटा शरीफ रविवार सुबह चाय लेकर पिता शाहिद (48) और छोटे भाई सादिक (18) के कमरे में पहुंचा। उसने पिता-पुत्र को बेसुध हालत में देखा तो पुलिस व आसपास के लोगों को सूचित किया। मौके पर पुलिस और चिकित्सक पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि दोनों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में माना जा रहा कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। मृतकों की पहचान मोहम्मद आजम नगर शाही ग्रामीण जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। शाहिद करीब 20 साल से अपने दो बेटों के साथ अमर सिंह वार्ड-3, कुम्हारा दा मुहल्ला गांव जलग्रां तहसील ऊना में सब्जी बेचने का कारोबार करते थे। शाहिद के बड़े बेटे शरीफ ने बताया कि शनिवार रात को उसके पिता और छोटा भाई एक ही कमरे में सो रहे थे। तबीयत ठीक न होने के कारण वह दूसरे कमरे में सो गया। सुबह आठ बजे उसने चाय बनाई और पिता व भाई को उठाने गया, लेकिन पिता और भाई बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। आसपास के ग्रामीणों व पंचायत पदाधिकारियों को बुलाया। उसने बताया कि उसे नहीं पता था कि दोनों अंगीठी और हीटर जलाकर सो रहे हैं। ऐसा पता होता तो वह खुद अंगीठी बाहर निकाल देता।

Trending Videos
विज्ञापन

इस बारे में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण दम घुटना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें