फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक वन टाइम सेटलमेंट मामला: ईडी की जांच में खुलासा, 24 नहीं 40 करोड़ है होटल सरोवर पोर्टिको की कीमत

Fri, 14 Nov 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में खुलासा हुआ है कि होटल सरोवर पोर्टिको की कीमत 24 करोड़ नहीं, बल्कि 40 करोड़ है। बैंक की वन टाइम सेटलमेंट योजना में ऋण माफी मामले और एक नेता की ओर से होटल खरीद से जुड़े विवाद की जांच में अब नए खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक लिमिटेड में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी की जांच में पता चला है कि होटल सरोवर पोर्टिको की कीमत 24 करोड़ नहीं, बल्कि 40 करोड़ है। प्रवर्तन निदेशालय अब धन शोधन निवारक अधिनियम के तहत मामले की जांच करेगा। बैंक की वन टाइम सेटलमेंट योजना में ऋण माफी मामले और एक नेता की ओर से होटल खरीद से जुड़े विवाद की जांच में अब नए खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


केसीसी बैंक की वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत एक होटल के निर्माण के लिए गए ऋण को ओटीएस के तहत निपटाया गया था। इसके अतिरिक्त ईडी ने बैंक से विभिन्न ओटीएस मामलों में लिए गए ऋण छूट का रिकॉर्ड भी तलब किया था, क्योंकि बैंक ने बड़े पैमाने पर एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) को हल करने के लिए ओटीएस लागू किया था। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने पालमपुर में एक होटल के लिए ऋण दिया था। ऋण डिफॉल्ट होने के बाद बैंक ने संपत्ति की नीलामी शुरू की, लेकिन बाद में मामला वन टाइम सेटलमेंट के तहत सुलझा लिया गया। ईडी को बैंक से ओटीएस के तहत दी गई ऋण माफी के रिकॉर्ड की विस्तृत जांच में पता चला है कि होटल की कीमत 40 करोड़ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें