धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में चल रही वन रक्षकों की भर्ती के दौरान 800 मीटर दौड़ में भाग लेते हुए यु?
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। वन रक्षक बनने के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में मंगलवार को धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर जिले के युवा और युवतियों ने ग्राउंड टेस्ट में हिस्सा लिया। 1340 में से 808 युवक-युवतियां पहुंचे। इनमें से 261 युवकों और 20 युवतियों सहित कुल 281 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षण पास कर लिया। वहीं, 527 युवा ग्राउंड टेस्ट की बाधा को पार नहीं कर पाए।
बुधवार को 1340 अभ्यर्थी वन रक्षक बनने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण देने के लिए सिंथेटिक ट्रैक पर उतरेंगे। इस दौरान वनरक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 100 मीटर, 800 मीटर दौड़, लांग जंप व हाई जंप सहित अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा।
गौरतलब है कि वनरक्षकों के कुल 57 पदों के लिए भर्ती के लिए 46,687 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। मुख्य अरण्यपाल डीआर कौशल ने बताया कि इस भर्ती के लिए अब तक कुल 4096 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास का चुके हैं।