फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से उहल नदी में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा)। मुल्थान की वरधाण पंचायत में युवक की ऊहल नदी में गिरकर मौत हो गई। युवक हाल ही में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का ग्राउंड टेस्ट पास कर जोगिंद्रनगर के किसी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा था। मृतक युवक प्रेम लाल (21) पुत्र सरूप चंद निवासी सिल्हाफाट डाकघर वरधाण उपतहसील टिक्कन का रहने वाला था।
विज्ञापन

प्रेम लाल बुधवार को दीपावली मनाने जोगिंद्रनगर से अपने गांव सिल्हाफाट जा रहा था। वरधाण में राशन डिपो से खाद्य सामग्री लेकर ऊहल नदी पार करते समय पांव फिसलने से गिर गया।
गांव के सुंदर सिंह, अछर सिंह और लाभ सिंह ने बताया कि जब रात को प्रेमलाल घर नहीं आया, तो परिजनों ने सारी रात उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। युवक का शव शुक्रवार सुबह ऊहल नदी में बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पधर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस जगह शव बरामद हुआ, वहां पर गेहूं का बोरा भी नदी में गिरा पाया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि वरधाण पंचायत के करीब आधा दर्जन गांव के लोगों को ऊहल नदी पार करनी पड़ती है। ऐसे में इस घटना से चौहारघाटी के ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।
वहीं, पटवारी हल्का ने मौके पर प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी। प्रधान अनिल, सीताराम, अछर सिंह, उपप्रधान काजू राम ने मुख्यमंत्री और विधायक जवाहर ठाकुर से मांग की है कि उहल नदी पर पुल का निर्माण किया जाए, ताकि इस तरह की कोई घटना न घटे। उन्होंने कहा कि उहल नदी पर पुल न होने के कारण पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस संदर्भ में कोई उचित कदम नहीं उठा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें