फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: न्यूगल खड्ड में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

Mon, 25 Nov 2024 08:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के मैंझा के पास स्थित न्यूगल खड्ड में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपनी बहन और जीजा के साथ खड्ड में नहाने गया था, जहां वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मारंडा के रहने वाला 26 वर्षीय अखिल शर्मा रविवार दोपहर बाद अपनी बहन और जीजा के साथ मैंझा के पास न्यूगल खड्ड के किनारे घूमने गया था। खड्ड में पानी को देखकर अखिल ने नहाने का फैसला किया। वह तैरना जानता था। जब वह पानी में उतरा, तो वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं आ सका।
इस पर उसकी बहन और जीजा ने शोर मचाया। इससे आसपास के स्थानीय लोग उसे पानी से बाहर निकाला और उसे तुरंत एम्बुलेंस में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अखिल शर्मा के पिता अश्वनी शर्मा दिल्ली में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं, और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक की बहन की शादी हो चुकी है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें