हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत पंतेरड़ी बग्गी के एक 32 वर्षीय युवक की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान अंकू (32) पुत्र स्वर्गीय हरिचंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अंकू कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान उसे हाथ में किसी चीज के काटने का अंदेशा हुआ। जब उसने कमरे में रोशनी की तो देखा कि वहां सांप था। घर वाले इकट्ठे हो गए और उसे तुरंत ज्वालामुखी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने अंकू को मृत घोषित कर दिया।