फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: जहरीले सांप के डसने से बग्गी में कमरे में सो रहे युवक की मौत

Sat, 27 Aug 2022 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
युवक की जहरीले सांप के डसने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत पंतेरड़ी बग्गी के एक 32 वर्षीय युवक की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान अंकू (32) पुत्र स्वर्गीय हरिचंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अंकू कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान उसे हाथ में किसी चीज के काटने का अंदेशा हुआ। जब उसने कमरे में रोशनी की तो देखा कि वहां सांप था। घर वाले इकट्ठे हो गए और उसे तुरंत ज्वालामुखी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने अंकू को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस चौकी लगड़ू की टीम ने शव को कब्जे में लिया। अंकू अपने परिवार में सबसे छोटा था और अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि अंकू मेहनत मजदूरी करता था। डीएसपी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। वहीं धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें