फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नड मेले में कुश्तियों का रहा रोमांच, सागर और भोला बने बड़ी माली के विजेता

Sun, 31 May 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पनाल्थ मेले में आयोजकों के साथ बड़ी माली के पहलवान (फोटो संवाद)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियाल (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा सूरियां की पनाल्थ पंचायत में आयोजित लखदाता पीर बाबा नड मेले मेंकुश्तियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले में आयोजित बड़ी माली के मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। पहली बड़ी माली की कुश्ती में गुरदासपुर के पहलवान सागर और पटियाला के पहलवान बंश आमने-सामने हुए। रोमांचक मुकाबले में सागर ने बंश को पटखनी देकर बड़ी माली अपने नाम की।
विज्ञापन

दूसरी बड़ी माली का मुकाबला अटारी के पहलवान भोला और ललियां के पहलवान इंद्रजीत के बीच हुआ। इस मुकाबले में भोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंद्रजीत को चित कर जीत हासिल की। कुश्तियों में मकड़ाहन के सुरजीत पठानिया ने रेफरी की भूमिका निभाई। नड मेला कमेटी के प्रधान धनतर सिंह ने मेले के सफल आयोजन के लिए दर्शकों, पहलवानों और सहयोगियों का आभार जताया। मेले के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन में कमेटी सदस्य रवि जम्वाल, स्वर्ण सिंह, हरनाम सिंह, कैप्टन रमेश चंद तथा युवक मंडल के सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें