फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनोट में खैर के पेड़ काटते पकड़े तीन वन काटु, दो भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत सोमवार देर रात वन विभाग ने खैर का पेड़ काटते हुए तीन वन काटुओं को पकड़ा है। जिन्हें बाद में देहरा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र देहरा के आरओ सुभाष चंद, बीओ सुनील कुमार और वन रक्षकों ने सोमवार देर रात सनोट के जंगल में तीन वन कटुओं और कार को पकड़ा है। वन विभाग की टीम गश्त पर थी तो वनकाटु उन्हें देखकर मौके से भाग गए, लेकिन विभाग की टीम वहीं छुपी रही। करीब दो घंटे बाद वन काटु फिर खैर के पेड़ काटने के लिए पहुंच गए। वन काटुओं ने खैर का एक पेड़ काट दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को मौके पर दबोच लिया और दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपी विशाल राणा (32) निवासी बेहलां जिला ऊना, ललित जसवाल (41) निवासी बड़ोह जिला ऊना और भूपिंद्र सिंह (39) निवासी बड़ोह जिला ऊना को गिरफ्तार किया गया है।
डीएफओ सन्नी वर्मा ने बताया कि अवैध गतिविधियों में जो शामिल होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उधर, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें