फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोटू में महिला की मौत, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के धनोटू गांव एक महिला की वीरवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। महिला के भाई ने अपने जीजा पर बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम तक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, महिला की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की, उसको मारा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरला देवी पत्नी जोगिन्द्र सिंह निवासी कुठेड़ धनोटू की बुधवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जब मायके पक्ष को पता चला तो काफी संख्या में लोग कुठेड़ पहुंच गए। महिला के भाई राकेश कुमार और गोविंद कुमार निवासी सिहंवा ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन सरला देवी (32) की शादी 2007 में जोगिंद्र सिंह (40) पुत्र दलीपा राम निवासी कुठेड़ धनोटू के साथ हुई थी, लेकिन शादी के 13-14 वर्ष बीत जाने के बाद उन्हें बच्चा नहीं हुआ है। इसी कारण पति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
मौके पर पहुंचीं धर्मशाला से एएसपी सृष्टि पाण्डेय और थाना शाहपुर के एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए दो दर्जन पुलिस जवानों की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें