फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलरक्षकों ने उठाई समय पर वेतन भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जलरक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने प्रदेशाध्यक्ष रूप लाल की अध्यक्षता में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। तपोवन स्थित जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन के दौरान रूपलाल ने बताया कि महंगाई के इस दौर में जलरक्षकों को बहुत कम वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से दिए जा रहे वेतन से परिवार का पालन पोषण करना बहुत कठिन है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जलरक्षकों को कभी-कभी पांच से छह माह के वेतन का एकसाथ भुगतान हो रहा है। इस कारण उन्हें आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में ऐसे भी जलरक्षक हैं जो 10 से 12 वर्षों से इस सामान्य वेतन पर काम कर रहे हैं, लेकिन इन लोगों को न तो अनुबंध पर लिया जा रहा है और न ही इन्हें मेहनत के अनुरूप वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जलरक्षकों को समय पर वेतन दिया जाए और आठ साल की अवधि के बाद अनुबंध पर लिया जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें न मानी गईं तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें