फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने तकीपुर में किया कांगड़ा हाट का लोकार्पण

विज्ञापन
तकीपुर में काँगड़ा हाट का उद्घाटन करते मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशुपालन एवं मछली पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को कांगड़ा उपमंडल के तकीपुर में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के बिक्री केंद्र ‘कांगड़ा हाट’ का लोकार्पण किया। इस हाट में स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद बेचने के लिए बेहतर विपणन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में तकीपुर में कांगड़ा हाट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में यह कदम सार्थक साबित होगा।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के लिए यह एक ऐसा मंच होगा जहां पर वे अपने तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को बेच सकते हैं और उन उत्पादों को बेचकर वे इसे अपनी आय का साधन बना सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में ग्रामीण स्तर पर स्वयं सहायता समूह बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर अनेक स्वयं सहायता समूहों की ओर से अपने-अपने स्टाल लगाए गए तथा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इससे पूर्व डीआरडीए निदेशक रुबेल ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादित किए जा रहे सामान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय चौधरी, सचिव ग्रामीण विकास विभाग संदीप भटनागर, निदेशक ग्रामीण विकास विभाग ऋग्वेद ठाकुर, प्रदेश सचिव भाजपा वीरेंद्र चौधरी, अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष कांगड़ा सतपाल सौनी, परियोजना अधिकारी सोनू गोयल, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा, राजेस्याल, हिरिंद्र, रेखा, उत्तम, बबिता संधू, निर्मल कांता, कुलदीप, निर्मल, अमितेश शाह, समस्त खंड विकास अधिकारी जिला कांगड़ा, तकीपुर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें