फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विनय शर्मा ने संभाला सूचना एवं जनसंपर्क उपनिदेशक का पदभार

विज्ञापन
विनय शर्मा।
विज्ञापन
धर्मशाला। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पदोन्नति के बाद विनय शर्मा ने सोमवार को धर्मशाला में उपनिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) के रूप में पदभार संभाल लिया। मूल रूप से हमीरपुर जिला के नादौन (किटपल) निवासी विनय शर्मा इससे पहले हमीरपुर, मंडी, ऊना और धर्मशाला में बतौर जिला लोक संपर्क अधिकारी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

सरकारी सेवा में आने से पहले वे विभिन्न समाचार पत्रों में पत्रकार भी रहे हैं तथा उन्हें हिंदी राजभाषा पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त उपनिदेशक ने कहा कि विभाग का मुख्य ध्येय सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में विभाग सूचना तकनीक का अधिकतम प्रयोग कर लोगों से सीधा संवाद कायम करेगा। उन्होंने मीडिया के साथ मजबूत समन्वय बनाकर त्वरित व पारदर्शी जनसंपर्क व्यवस्था स्थापित करने की बात कही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें