फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरायसिस गैर-संक्रामक, मरीजों से न करें भेदभाव : डॉ. सन्नी

Tue, 04 Aug 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। अगस्त में मनाए जा रहे सोरायसिस जागरूकता माह के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल सुलियाली के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सन्नी जरयाल ने लोगों से इस बीमारी के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोरायसिस को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाना चाहिए। मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि सोरायसिस गैर-संक्रामक रोग है। यह मरीज को छूने, हाथ मिलाने, साथ बैठने या साथ भोजन साझा करने से बिल्कुल नहीं फैलता। यह प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ी एक ऑटो-इम्यून बीमारी है, जिसमें त्वचा की कोशिकाएं सामान्य से अधिक तेजी से बनने लगती हैं।
इसके कारण त्वचा पर लाल रंग के मोटे और सफेद परतदार चकत्ते उभर आते हैं। यदि ऐसे लक्षण दो सप्ताह से अधिक समय तक बने रहें, तो खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ या आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की माह में 10 से 15 ओपीडी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें