धर्मशाला में भाषा एवं संस्कृति विभाग की जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में डांस की प्रस्तुति देत
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। अमृत महोत्सव शृंखला के तहत भाषा एवं संस्कृति विभाग ने शुक्रवार को गोरखा भवन श्यामनगर में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता करवाई। इसमें कलाकारों ने खूब रंग जमाया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में जिले के 15 सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां दीं। वंशिका युवा कला मंच खनियारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कांगड़ा लोक कला मंच धर्मशाला दूसरे और धौलाधार सांस्कृतिक युवा मंच तीसरे स्थान पर रहा।
इससे पहले कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं साधना नेपाली कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहीं।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सांस्कृतिक दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। नृत्य प्रतियोगिता में संजीव कुमार, डॉ. उज्ज्वल सिंह, डा. राजेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।