फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू को शिफ्ट न करने के पक्ष में उतरे धर्मशाला ब्लॉक के प्रधान-उपप्रधान

विज्ञापन
जद्रांगल बल्ला पंचायत में धर्मशाला ब्लाक के प्रधानों और उपप्रधानों की बैठक की अध्यक्षता करते हु - फोटो : Kangra
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के साथ लगती जदरांगल बल्ला पंचायत में धर्मशाला ब्लॉक के तहत आने वाले सभी पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों की मासिक बैठक हुई। बैठक यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कई मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम सेंट्रल यूनिवर्सिटी को धर्मशाला से शिफ्ट न करने और धर्मशाला में ही चिह्नित जगह पर यूनिवर्सिटी को बनाने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनके हितों की अनदेखी करती है तो यह संगठन बहुत जल्द धर्मशाला में धरने पर बैठेगा। इसके अलावा प्रधानों, उपप्रधानों और पंचायत सदस्यों के मानदेय बढ़ाने के बारे में चर्चा की गई। नवनिर्मित पंचायतों में सचिव, तकनीकी सहायक और पंचायत चौकीदारों की नियुक्ति और इस वर्ग के खाली पदों को शीघ्र भरने की भी मांग उठाई गई। साथ ही धर्मशाला-दिल्ली वाया 53 मील बंद पड़ी बस और चामुंडा से पठानकोट वाया 53 मील बस को शीघ्र से शीघ्र चलाने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें