फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोड़ में पेड़ से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
नूरपुर के बौड़ में हुई हादसे में मारे गए युवकों की फाइल फोटो। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत पठानकोट-मंडी एनएच पर जसूर के समीप बोड़ में पेड़ से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रात करीब 12:30 बजे कुलाहन निवासी नेक मोहम्मद ने पुलिस को सूचना दी कि नूरपुर के बोड़ नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई है और उसके साथ दो व्यक्ति भी गिरे पड़े हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो सुशील कुमार सुपुत्र अंचल (25 वर्ष) व कपूर दीन (30 वर्ष) निवासी गांव कुलाहण तहसील नूरपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों युवक छतरोली में शराब के ठेके पर काम करते थे।
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा है। वहीं नूरपुर के थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

एक ही गांव के दो युवकों की मौत से हर आंख हुई नम
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर के बोड़ में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही गांव के दो घरों के चिराग सदा के लिए बुझ गए। दोनों परिवारों पर इन युवाओं की आकस्मिक मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं वीरवार को एक ही गांव में दो युवकों की अर्थी और जनाजा निकलने से हर किसी की आंख नम हो गई। शराब के ठेके पर लगे एक ही गांव के दोनों युवक एक साथ बाइक पर काम पर जाते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों ही युवकों के साथ ऐसा हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार हादसे में एक मृतक युवक सुशील कुमार (25) पुत्र अंचल सिंह निवासी कुलाहण विवाहित था, जिसके दो बच्चे हैं। घर में बड़ा होने के चलते शराब के ठेके पर नौकरी कर घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा था। वहीं कपूर दीन (30) पुत्र शरीफ दीन निवासी कुलाहण अविवाहित था।
दोनों एक ही गांव के होने के कारण रोज इकट्ठे आते-जाते थे, लेकिन बुधवार रात साढ़े दस बजे ठेके को बंद कर बाइक पर सवार होकर अपने घर कुलाहण के लिए जा रहे थे कि बोड़ में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और दोनों युवा दुर्घटना का शिकार होकर काल का ग्रास बन गए। वीरवार को दोनों युवाओं के हुए अंतिम संस्कार में शामिल हुए सभी लोगों की आंखें नम थीं तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें