फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री दौरे को लेकर स्टेडियम के पास लगेंगे दो नए ट्रांस्टफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाली देशभर के मुख्य सचिवों की दो दिवसीय बैठक के चलते बिजली बोर्ड स्टेडियम के पास दो नए ट्रांसफार्मर लगाएगा। बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली की कोई समस्या न आए, इसके लिए एसपीजी ने विद्युत बोर्ड को करीब 1200 केवी लोड का एस्टिमेट दिया है। ऐसे में बिजली बोर्ड स्टेडियम के पास 630 केवी के दो नए ट्रांसफार्मर लगाएगा। दस जून से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं इस बैठकों के चलते विशेष लाइन से भी विद्युत की आपूर्ति की जाएगी।
इसके अलावा स्टेडियम के जनरेटर को भी तैयार रखा जाएगा। धर्मशाला मंडल के एक्सईएन विकास ठाकुर ने बताया कि दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में भी विद्युत लाइनों को दुरुस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें