फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तेज बारिश से जमानाबाद पंचायत में दो गोशालाएं ध्वस्त

Sun, 14 Sep 2025 08:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जमानाबाद पंचायत के वार्ड-5 में बारिश के कारण गिरी गोशाला। -संवाद
विज्ञापन
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की जमानाबाद पंचायत में शनिवार को हुई तेज बारिश से दो गोशालाएं पूरी तरह ढह गईं। वार्ड-2 के अश्वनी कुमार पुत्र जगदीश चंद और वार्ड-5 के बलवीर कुमार पुत्र स्व. मनोहर लाल की गोशालाएं मलबे में तब्दील हो गईं। सौभाग्य से समय रहते मवेशियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
विज्ञापन

हालांकि गोशालाओं के भीतर रखा चारा और अन्य सामान पूरी तरह खराब हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार ने हल्का पटवारी को जानकारी दी। पटवारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर चुका है और अपनी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी है। पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वे अपने मवेशियों के रहने-खाने की व्यवस्था कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें