फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अक्षित-रिंपी चुने गए मिस्टर और मिस फ्रेशर

Sun, 14 Sep 2025 08:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नौरा कॉलेज में मिस्टर और मिस फ्रेशर चुने गए प्रतिभिगायों के साथ स्टाफ के सदस्य। -स्रोत : संस्थ
विज्ञापन
भवारना/धीरा (कांगड़ा)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय नौरा में बीबीए और बीसीए विभाग के विद्यार्थियों की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. प्रदीप और डॉ. विवेक शर्मा उपस्थित रहे। फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। नृत्य, गायन और मंच नाटिका प्रमुख आकर्षण रहे, जिनका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस मौके पर प्रतिभा के आधार पर अक्षित को मिस्टर फ्रेशर और रिंपी को मिस फ्रेशर चुना गया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि आपसी सहयोग और सामूहिकता की भावना को भी प्रगाढ़ बनाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें