फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कच्छियारी स्कूल में टॉपर पलक को किया सम्मानित

Thu, 22 May 2025 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कच्छियारी की छात्रा पलक ने 12वीं कक्षा के कॉमर्स संकाय में प्रदेश में 9वां स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। बुधवार को स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और शिक्षकों व अभिभावकों ने पलक को बधाई दी।
विज्ञापन

पलक, शशि कुमार और उजला देवी निवासी ललहेड़ की पुत्री हैं। उन्होंने बताया कि वह रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनका सपना बैंक मैनेजर बनना है। उन्होंने शिक्षकों व स्कूल का आभार जताया। प्रधानाचार्य अंजुला शर्मा ने बताया कि कॉमर्स विभाग में पिछले डेढ़ साल से एक पद खाली है। गुरचरण दास ने अकेले बिजनेस स्टडी और अकाउंटेंसी विषय पढ़ाए है। पलक की सफलता का श्रेय गुरचरण दास, कुलदीप (इकनॉमिक्स), अनीश (अंग्रेजी) और गुरदयाल (कंप्यूटर) को भी जाता है। समारोह में कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शानवी और पूर्व में मेरिट में आए आयुष व हर्षित सैनी को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जगत राम, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल प्रवीण लता,सेवानिवृत्त शिक्षिक बेनू परवान, रिटायर डीपी कुशल कुमार व छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें