अंडर-19-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलियाना में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताएं सुबह 9 बजे से।
स्वास्थ्य
टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड महाकाल के ऊपरला भट्टू में टीबी जांच शिविर सुबह 9:30 बजे से होगा।
कार्यशाला-क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की ओर से रेड रिबन क्लबों के लिए कार्यशाला सुबह 11 बजे से।
बैठक
विरोध-उपडाकघर बंद किए जाने के विरोध में मुख्य डाकघर कांगड़ा के बाहर क्षेत्र के लोगों की बैठक और प्रदर्शन पूर्वाह्न 11:30 बजे से।
काम की बात
बिजली बंद-11 केवी फीडर के आवश्यक रखरखाव के चलते हरिपुर, बासा, मेहवा, मुख्य बाजार, गोखरू और धनोटू सहित संबंधित क्षेत्रों में 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली बंद-विद्युत उपकेंद्र कंदरोड़ी के वार्षिक परीक्षण व नए उपकरण लगाने के चलते 29 व 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक 33 केवी बडुखर, सूरजपुर, ठाकुरद्वारा, मलोट, एचआरए पेपर मिल, केसी अलॉय, मेट इंडिया, सेल और 11 केवी डमटाल, इंदौरा, सूरजपुर, रे, एग्रो, डाह व कंदरोड़ी फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।