फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साडा के तहत नक्शा पास करवाने के लिए लग रहा समय और धन

विज्ञापन
बीड़ में साडा की बैठक में उपस्थित लोग - फोटो : Kangra
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर एवं ग्राम योजना के तत्वाधान में सोमवार को बीड़ में साड़ा की ओर से जन जागरूकता बैठक का आयोजन अध्यक्ष एवं एसडीएम सलीम आजम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में लोगों की समस्याओं को सुना गया।
विज्ञापन

बैठक में साडा के तहत आने वाली चारों पंचायतों के बाशिंदों ने रोष जताते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को डेढ़ लाख की राशि प्रदान कर रही है। वहीं दूसरी और साडा के नियमों के तहत मकान बनाने के लिए नक्शे पास करवाने और दूसरे खर्चों के लिए बार-बार धर्मशाला कि चक्कर लगाने पड़ते हैं।
गांव वासियों ने बताया कि आर्किटेक्ट की ओर से भी भारी भरकम फीस वसूली जा रही है। निर्माण के लिए नक्शों को पास करवाने के लिए 1 वर्ष से अधिक का समय लग रहा है। इन सभी समस्याओं के चलते उन्हें इस योजना के तहत मकान के निर्माण करने में भारी कठिनाई हो रही है। उन्होंने एसडीएम सलीम आजम से इसमें उचित कदम उठाकर उन्हें राहत प्रदान करने का आग्रह किया है। साडा अध्यक्ष एवं एसडीएम सलीम आजम ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को साडा के तहत होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक नगर एवं ग्राम योजना अधिकारी रोहित भारद्वाज, साडा सुपरवाइजर रणविजय सिंह, कपिल शर्मा, नागेश ,भूमि, शिवचंद, रोबिन सिंह, दुनीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें