जवाली के मैरा में पलटा हुआ टिप्पर। संवाद
- फोटो : Kangra
जवाली (कांगड़ा) पुलिस थाना जवाली के अधीन मैरा में मिट्टी से भरा टिपर अचानक पलट गया। हादसे में टिपर चालक और क्लीनर घायल हो गए।
जानकारी अनुसार टिपर (एचपी 67-2723) ढसोली से मिट्टी भरकर एसके ईंट भट्ठा भनेई को ला रहा था कि मैरा में उसका पट्टा टूट गया। संतुलन बिगड़ने से टिपर सड़क किनारे पलट गया। इससे चालक जसवंत निवासी भरमाड़ तथा उसके साथ बैठे शिव कुमार निवासी बुसकवाडा को चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली ले गए। बाद में दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जवाली पुलिस भी अस्पताल में पहुंची तथा चालक शिव कुमार का बयान दर्ज किया।