खैरा (कांगड़ा)। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं वाहे दा पट्ट और लोअर खैरा के दुकानदारों के लिए बारिश मुसीबत बन गई। बारिश से लोअर खैरा बाजार में दुकानों में कीचड़, कचरा और गंदगी भर गया।
इसके अलावा सड़क पर भी गंदगी जमा हो गई। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को गंदगी से गुजरने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने काफी मशक्कत के बाद दुकानों को साफ किया और सड़क पर बिखरा कचरा भी हटाया। बता दें कि लंबे समय बाद हुई बारिश के बाद नालियों में फंसा सारा कचरा पानी के बहाव से बहकर दुकानों और सड़कों पर आ गया।
लोगों का कहना है कि सड़क के एक ओर ही पानी की निकासी होने और नालियों में अत्यधिक कूड़ा-कचरा फेंकने के कारण दुकानदारों को अकसर ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है।