फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर में कई सालों से पार्किंग की समस्या से जूझ रहे शहर के लोगों को जल्द इस समस्या से कुछ हद तक राहत मिलेगी। संयुक्त कार्यालय (एसडीएम) के पीछे बनने वाली पार्किंग का लंबे समय से अटका काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

अब यहां पर तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पार्किंग की एक मंजिल का काम कई साल पहले हो गया है, लेकिन अभी तक इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। यह काम नगर परिषद के समय से शुरू हुआ था। बावजूद, इस पर अभी तक एक ईंट तक नहीं लगी है। इसमें लगा सरिये ने भी जंग पकड़ लिया है। अब इस पार्किंग का काम शुरू करने के लिए टेंडर हो गया है। जबकि शहर में संयुक्त कार्यालय पार्किंग समेत पुराने एसडीएम कार्यालय के पास पार्किंग, राधा कृष्ण मंदिर पार्किंग, सुभाष चौक पर पुरानी सब्जी मंडी के पास भले ही पार्किंग बनी हों, लेकिन पालमपुर शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात को देखते हुए यह पार्किंग्स नाकाफी हैं।
शहर को पार्किंग की समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रिपल मोड पर पुरानी सब्जी मंडी के पास बनने वाली पार्किंग का काम भी सिरे नहीं चढ़ पाया है। जबकि इस पार्किंग का 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तो 2015 में दूसरी बार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिलान्यास कर चुके थे। बावजूद इसके पार्किंग का काम आज तक शुरू नहीं हो सका। इस कारण शहर में अब तक लोगों को पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। अब पालमपुर शहर को नगर निगम बने हुए एक साल से ऊपर का समय हो गया है। इसमें संयुक्त कार्यालय की पार्किंग का विस्तार भले ही किया गया हो, लेकिन अन्य कोई बड़ी पार्किंग नगर निगम लोगों को नहीं दे सका है। अब नगर निगम ने संयुक्त कार्यालय के पीछे बनने वाली पार्किंग का टेंडर किया है।
विज्ञापन

वाहन पार्क करने के लिए होती परेशानी
शहर के लोगों कुलदीप कुमार, नीटू सूद, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, सतीश, संजय कुमार, मनीष शर्मा, पवन, अमित शर्मा समेत अन्य लोगों का कहना है कि शहर में पर्याप्त पार्किंग न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों की सुविधा के लिए जल्द बनेगी पार्किंग: महापौर
नगर निगम पालमपुर की महापौर पूनम बाली ने कहा कि संयुक्त कार्यालय के
पीछे बनने वाली पार्किंग के काम को जल्द शुरू करवा दिया जाएगा, इसका टेंडर हो गया है। कहा कि पार्किंग बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
पार्किंग का कर दिया गया है टेंडर: आयुक्त
नगर निगम के आयुक्त डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इस तीन मंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए करीब 80 लाख का टेंडर ठेकेदार को आवंटित कर दिया गया है। इसका काम जल्द होने से लोगों को पार्किंग से काफी हद तक राहत मिलेगी। इसकी एक मंजिल का काम पूरा हो गया है। दो मंजिल जल्द बना दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें