फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझैरनू में चोरों ने घर से उड़ाई नकदी, लॉकर की चाबी ले गए साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। इलाके के मझैरनू गांव में चोर एक घर से नकदी चोरी कर ले गए हैं, जबकि की मालिक महिला के कमरे में आने से चोर लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे, अन्यथा घर में एक चोरी की बड़ी वारदात हो जाती। चोर एक अन्य घर से भी सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव मझैरनू में दीप राज चौधरी के घर से चोर छह हजार की नकदी
ले गए हैं। बताया गया कि दीप राज चौधरी शाम को घर पहुंचे। करीब आठ बजे घर के सभी लोग बाहर आग सेंक रहे थे, इस दौरान उनकी बहु अपने कमरे में गई तो उसने देखा कि दो व्यक्ति उनकी अलमारी को खोल कर बैठे हुए हुए थे। इस पर बहु जोर से चिल्लाई तो चोर पिछले दरवाजे से भाग गए, जबकि लॉकर की चाबी भी ले गए हैं। लॉकर खोलने से पहले ही महिला के कमरे में आने पर वे भाग गए, लेकिन लॉकर की चाबी साथ ले गए हैं। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं दूसरी वारदात में चोरी पंचरुखी के अपर बाजार में किराएदार प्रेम चंद के घर से चोर गैस सिलिंडर, चूल्हे समेत अन्य सामान ले गए हैं। किरायेदार प्रेम चंद घर में नहीं था, वह शुक्रवार घर वापस लौटा तो घर के कमरे का ताला टूटा था। जब उसने देखा तो चोर गैस सिलिंडर, चूल्हा, मिक्सर ग्राइंडर आदि ले गए थे। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। उधर, थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें