फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी तक पुरानी पेंशन बहाल न की तो करेंगे संघर्ष: प्राथमिक शिक्षा संघ

विज्ञापन
भवारना ब्लाक में एनपीएस के विरोध में गेट मीटिंग करते कर्मचारी - फोटो : Kangra
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड राजा का तालाब ने नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार दोपहर पांच मिनट के लिए गेट मीटिंग का आयोजन किया।
विज्ञापन

गेट मीटिंग प्राथमिक शिक्षक संघ जिला महासचिव राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। खंड अध्यक्ष बलदेव सिंह ने बताया कि यह गेट मीटिंग पुरानी पेंशन बहाली के लिए महासंघ की आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए की गई। मीटिंग में सभी अध्यापकों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए महासंघ की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि महासंघ की ओर से सरकार को 31 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है। 31 जनवरी तक अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है, तो प्रदेश के एक लाख से अधिक कर्मचारियों को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस दौरान खंड राजा का तालाब प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार शर्मा, अधीक्षक राजेश कुमार, अविनाश शर्मा, शमशेर सिंह, सविता शर्मा, ममता देवी, सपना शर्मा, तरसेम सिंह, राम गोपाल, कुलवंत सिंह, मुल्ख राज, जगदीश चिब, अशोक कुमार, अजय कुमार, होशियार सिंह, जोगिंदर सिंह, सतीश कुमार, बबिता शर्मा, अंजु वाला, नीलम कुमारी, मंजु लता, रेणुका देवी, पूजा देवी, उर्मिला देवी, राज कुमार, वीना देवी, सिमर कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, मनमोहन कौल, बीआरसी कुलदीप सिंह, खंड अध्यक्ष बलदेव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिलक शर्मा, महासचिव विजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार महालेखाकार विंदर कुमार, रघुवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, अजय पठानिया, राज कुमार सहित अन्य अध्यापक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें