फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खड़ा डंडा मार्ग पर रोज लगता है जाम, जनता परेशान

Sat, 11 May 2024 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज को जाने वाले शॉर्टकट मार्ग खड़ा डंडा मार्ग पर जाम लगना आम बात हो गई है। खड़ा डंडा मार्ग पर तिब्बतियन लाइब्रेरी के पास प्रतिदिन जाम लगता है। लोगों का कहना है कि जाम की वजह से सुबह के समय स्कूल-काॅलेज जाने वाले विद्यार्थी सहित सरकारी कर्मचारियों और अपने कार्यों को जाने वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


मोहन सिंह, प्रेम कुमार, साहित, अनु और अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से खड़ा डंडा मार्ग होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि खड़ा डंडा मार्ग पर तिब्बतियन लाइब्रेरी के पास एक ट्रैफिक पुलिस जवान तैनात किया जाए, जिससे यातायात सुचारू हो सके और लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें