फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में सुरक्षित निकाला गया कुंए में गिरा तरसूह का व्यक्ति

विज्ञापन
काँगड़ा में कुएं से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला व्यक्ति। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
कांगड़ा। तहसील चौक में वीरवार रात एक युवक कुएं में गिर गया, जिसे दमकल विभाग ने रेस्कयू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार प्रभात (30) निवासी तरसूह बीती रात कुएं में गिर गया था। कुएं में गिरने के बाद प्रभात ने मदद के लिए आवाजें लगाईं, लेकिन रात होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इस कुएं से कई घरों को पाइपों से पानी की सप्लाई की जाती है। युवक इन्हीं पाइपों के सहारे बैठा रहा।
विज्ञापन

सुबह लगभग सवा पांच बजे किसी ने दमकल विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। इस पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग के अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। उधर, पुलिस पूछताछ में प्रभात ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से उसे पता नहीं चला और वह कुएं में गिर गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें