फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंज की गज खड में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
गज्ज खड्ड में वटवला के पास पुल नीचे डूबने से हुई युवक की मौत मामले की जांच करते हुए पुलिस। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर थाना के अंतर्गत वटबला क्षेत्र में गज खड्ड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी पहचान अर्शित (19) पुत्र ज्ञान चंद निवासी भदरोया तहसील गंगथ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अर्शित अपने मामा शिव कुमार के परिवार के साथ बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने गया था। वहीं माथा टेककर वापस आते समय वह अपने मामा के लड़के के साथ खड्ड में नहाने लगा। इतने में दोनों नहाते हुए गहरे पानी में डूबने लगे। वहीं दोनों लड़कों को डूबते देख शिव कुमार ने भी पानी में छलांग लगा दी। लेकिन, पानी गहरा होने के चलते वह भी पानी में डूबने लगे। इस पर शिव कुमार की पत्नी व बेटी ने शोर मचा दिया और वहां थोड़ी दूरी पर नहा रहे युवकों ने शिव कुमार और उसके बेटे को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। लेकिन, अर्शित गहरे पानी में डूब गया।
स्थानीय युवाओं ने अर्शित को बाहर निकाला और सीएचसी लंज ले गए। लेकिन अस्पताल पर ताला लगा होने के कारण अर्शित को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल सका और अर्शित की मौत हो गई। खबर लिखने तक शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें