फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में हल नहीं हुई समस्या, तो 15 अगस्त से शुरू करेंगे अमारण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धारकंडी क्षेत्र के लिए एक माह से बंद पड़ी सड़क की बहाली के लिए वीरवार को चार पंचायतों भत्तला, रावा खड़ीबेही, फलोता और करेरी के लोगों ने गांधी वाटिका से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए 30 दिन से समस्या का हल न होने पर सरकार के खिलाफ जमकार नारेबाजी की। उपायुक्त द्वारा तीन दिन का समय मांगने के बाद ग्रामीणों ने समस्या का हल न होने पर 15 अगस्त से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घेरा के पास कैंट नाला वाली सड़क नहीं बनती है या फिर तीन दिन में बरनेट से घेरा सड़क को एफसीए की मंजूरी नहीं मिलती है तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन कर सरकार से जल्द समस्या का समाधान करने की कामना की। धारकड़ी क्षेत्र के पंकज, रवि, लक्की, शम्मू, लक्की पंडित, रिंकू शर्मा, राजेश कुमार, अजय कुमार, रणधीर और भडियाड़ा वार्ड के जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र सिंह पंकू ने कहा कि एक माह बाद भी धारकंडी क्षेत्र की चार पंचायतों की 5 हजार से अधिक आबादी के लिए मार्ग बहाल नहीं हो पाया है, न ही पिछले 17 सालों से बनरेट से घेरा सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। अगर जल्द बरनेट से घेरा सड़क की एफसीए की मंजूरी नहीं मिलती है तो ग्रामीणों के पास अब आमरण अनशन पर बैठने के सिवाय कोई चारा नहीं है।
स्वास्थ्य व राशन समस्या का जल्द होगा हल
डीसी निपुण जिंदल ने ग्रामीणों से तीन दिन का समय मांगते हुए कहा कि बनरेट से घेरा सड़क की एफसीए मंजूरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द इसकी मंजूरी मिलते ही सड़क का निर्माण करवाकर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। इसके अलावा धारकंडी क्षेत्र में स्वास्थ्य, राशन और अन्य समस्याओं का जल्द हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

30 दिन से सड़क से कटा 5 हजार लोगों का संपर्क
भडियाड़ा वार्ड के जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र सिंह ने कहा कि एक माह बीत जाने के बाद भी धारकंडी क्षेत्र की करीब 5 हजार आबादी सड़क मार्ग से कटी है। धर्मशाला पहुंचने के लिए 50 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करना पड़ रहा है। अगर तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है तो 15 अगस्त से धारकंडी क्षेत्र की पंचायतों के लोग आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
50 किमी से अधिक का करना पड़ रहा सफर
करेरी की महिला समरिष्ठा ने कहा कि जब तक घेरा वाला रोड नहीं बनता है तो बनरेट से सड़क बनाई जाए। इस रोड के बनने से धारकंडी क्षेत्र के लोगों की 90 प्रतिशत समस्या का हल हो जाएगा। अगर सरकार लोगों की समस्याओं को हल नहीं करती है तो उन्होंने उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। घेरा की रीना ने कहा कि प्रशासन घेरा के कैंट नाला के पास बही सड़क नहीं बनवा पाया है। सड़क बहाल न होने के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीमार लोगों को स्वास्थ्य उपचार के लिए 50 किमी से अधिक का सफर करके या फिर पैदल सफर करके आना पड़ रहा है।
पहले दिन यह बैठे क्रमिक अनशन पर
मांगों के लिए धारकंडी क्षेत्र के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन पंकज, रवि, लक्की, शम्मू और जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र सिंह बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें