फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक ने शाहपुर अस्पताल में मरीजों का हाल जाना

Tue, 11 Aug 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर अस्तपाल में मरीजों को कुशलक्षेम जानते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए सोमवार सुबह 6:30 बजे स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने सारनू पहुंचकर रविदास मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी ली। इसके पश्चात नागरिक अस्पताल शाहपुर पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। इसके बाद सुबह 8:50 बजे गगल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। विधायक ने डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ को मरीजों का विशेष ध्यान रखने और बेहतर इलाज मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं को करीब से जानकर उनका समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद

शाहपुर अस्तपाल में मरीजों को कुशलक्षेम जानते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें