फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मोबाइल नेटवर्क न होने से लंबागांव के लोग परेशान

Tue, 11 Aug 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव और आसपास के क्षेत्रों में निजी मोबाइल कंपनियों की नेटवर्क व्यवस्था इन दिनों उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। महंगे रिचार्ज पैकेज लेने के बावजूद मोबाइल में सिग्नल ठीक से नहीं आ रहे हैं। कॉल ड्रॉप और धीमे इंटरनेट से परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो वे निजी कंपनियों की सिम को बीएसएनएल में पोर्ट करवाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों में मोबाइल बिक्रेता पंकज सहित मनीष, प्रदीप, राकेश, सुरिंद्र, भागीरथ, अश्वनी ने बताया कि पिछले कुछ समय से विभिन्न निजी मोबाइल कंपनियों के सिग्नल बेहद कमजोर हो गए हैं। कई स्थानों पर मोबाइल पर बात करना भी मुश्किल हो रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कुछ जगहों पर लोगों को मोबाइल में सिग्नल उपलब्ध करने के लिए घरों की छतों पर चढ़ना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई बार सिग्नल ठीक नहीं मिल पाते। कॉल के दौरान आवाज टूटने और बार-बार कॉल कटने की समस्या बनी हुई है। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ मोबाइल कंपनियों के रिटेलर भी परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि महंगे पैकेज लेने के बावजूद यदि कॉल और इंटरनेट के लिए ही जूझना पड़े तो निजी कंपनियों की सेवा लेने का क्या फायदा। लोगों ने कहा कि यदि नेटवर्क व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे अपनी सिम बीएसएनएल में पोर्ट करवा लेंगे। उन्होंने निजी मोबाइल कंपनियों से लंबागांव और आसपास के क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने तथा बिजली बंद होने के दौरान मोबाइल सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें